सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की एक आवश्यक कार्यशाला जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। जिला कार्यशाला के माध्यम से नमो एप्प डाउनलोड करने व विकसित भारत एम्बेसडर बनाकर डिजिटल वॉलंटियर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया कार्यशाला में बतौर मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अमरनाथ यादव मौजूद रहे। कार्यशाला का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि अमरनाथ यादव व भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने किया।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला महामंत्री/जिला संयोजक नमो एप्प रामसुन्दर निषाद ने किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अमरनाथ यादव ने कहा मिशन 2024 का बिगुल बज चुका है। कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। उन्होंने बताया जिले में 2 लाख विकसित भारत एंबेसडर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। गांव के बूथ पर तथा नगरीय बूथों पर भी विकसित भारत एंबेसडर बनाए जाएंगे। नमो ऐप डाउनलोड करने के बाद 100 डे चैलेंज की शुरुआत होगी।

इन 100 दिनों में पार्टी कार्यकर्ता विकसित भारत एंबेसडर, माइक्रो डोनेशन और सेल्फी विद लाभार्थी, सेल्फी विद फर्स्ट वोटर, सेल्फी विद किसान, डॉक्टर्स, व्यापारी,वकील आदि का अभियान चलाएंगे। इस अभियान में सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ सक्रिय योगदान देंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने प्रशिक्षण की प्रस्तावना रखते हुए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। और बताया कि अभियान में सांसद से लेकर सभासद तक सभी जनप्रतिनिधियों को कैंप लगाकर विकसित भारत एंबेसडर बनाना है। प्रशिक्षण कार्यशाला में नमो ऐप डाउनलोड करने व विकसित भारत एंबेसडर बनाने का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया।

कार्यशाला मे मुख्यरुप से सदर विधायक भूपेश चौबे, लोकसभा विस्तारक सागरमणी त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, घोरावल प्रमुख दीपक पटेल, दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, रमेश पटेल, अशोक मौर्या, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, कन्हैया जायसवाल, शंम्भू नारायण सिंह, कैलास बैसवार,

दिलिप पाण्डेय, विनोद पटेल, राकेश मेहता, अनूप तिवारी, विशाल गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र द्विवेदी, पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेन्द्र पटेल, दयाशंकर पाण्डेय, बृजेश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र अग्रहरी, मनोज सिंह, अभय सिंह, अतुल पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष बलराम सोनी, सुनिल चौबे, सुनिल सिंह, महेन्द्र पाण्डेय, राघो सिंह, दिलिप मौर्या, सुनिल पटेल, सतीश पाण्डेय, प्रशान्त श्रीवास्तव, राकेश केशरी, मोहरलाल खरवार आदि उपस्थित रहे।



















