सोनभद्र। रविवार को सीता विवाह पंचमी पर जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर पर देर शाम प्रधान पुजारी राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भजन गायक भईया लाल पाठक ने श्री राम सीता विवाह से संबंधित एक से बढ़कर एक भजनो को गया। इनके साथ ढोलक पर रशिद खांन, बैंजो पर प्यारे विश्वकर्मा ने संगत किया।


इसके पूर्व मन्दिर के प्रधान पुजारी राजकुमार पाण्डेय ने मन्दिर में स्थापित श्री राम जानकी की मूर्ति का भव्य श्रृंगार कर सांध्यकालीन आरती किए। और फिर वहा उपस्थित भक्तो में प्रसाद का वितरण किया गया।

वहीं इस अवसर पर पुजारी राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्रीराम और मां जानकी का विवाह हुआ था। धार्मिक मान्यता है कि विवाह पंचमी पर भगवान श्रीराम और मां जानकी की पूजा-अर्चना करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है,

साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। इस अवसर पर आत्मा देव पांडेय, गणेश पांडेय, प्रमथेन्द्र नाथ मिश्र, रामनरेश देव पांडेय, शिवा पांडेय, देवानंद सोनी, अभिषेक पांडेय, दादे चौबे, शिवपूजन दूबे, आशुतोष मोदनवाल, केतन मोदनवाल , हिमांशु श्रीवास्तव, मोनू जैसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




















