योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया जा रहा है आयोजन- पर्यटन मंत्री

  • योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु
    विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा गेंगुआर गांव पहुंची
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया जा रहा है आयोजन- पर्यटन मंत्री
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं से जन-जन को किया जा रहा है लाभान्वित- मंत्री खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन
  • देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का हो रहा चैमुखी विकास- समाज कल्याण मंत्री
  • एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की दी जा रही है जानकारी
    ’विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोगों ने मंत्रीगण के समक्ष अपने अनुभव ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ किये साझा

सोनभद्र। विकसित भरता संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम का आयोजन रावर्टसगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत गेंगुआर के तियरा स्टेडियम में किया गया, ग्राम पंचायत गेंगुआर के तियरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री पर्यटन एंव संस्कृति विभाग श्री जयवीर सिंह जी व राज्य मंत्री आयुष खाद्य एंव औषधि प्रशासन विभाग दयाशंकर मिश्र दयालु मंत्री, समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर माॅ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,

इस मौके पर एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जन समुदाय को दी गयी, जिसको भारी संख्या में उपस्थित जनमानस ने देखा और सराहना की। इस दौरान पर

Advertisement (विज्ञापन)

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पूर्ण होने पर यह संकल्प लिया कि आगामी 25 वर्षों में देश को विकसित भारत बनाया जाये। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जन-जन को यह संदेश दिया जा रहा है।

कि जो व्यक्ति सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए है, उनके जीवन स्तर में क्या सुधार आया, यह कहानी उनके ही जुबानी सुनी जा रही है और जो व्यक्ति अब तक सरकार की योजनाओं से वंचित है,उन्हें योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से किया जा रहा है, देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का यह सोच है कि समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाये और उन्हें सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जाये,

उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने हेतु इंको टूरिज्म बोर्ड का गठन किया गया है, जनपद सोनभद्र में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु पर्यटन विभाग, वन विभाग, आयुष विभाग, परिवहन विभाग सहित अन्य विभाग मिलकर कार्ययोजना बनायेंगे, इसके लिए जनपद के पर्यटन के क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है,

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जनपद सोनभद्र में देश व विदेश के पर्यटक भारी संख्या में आये और जनपद के पर्यटन क्षेत्रों को देखें, जिससे कि यहां पर निवास करने वाले लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सके, इसके दृष्टिगत जनपद के पर्यटन क्षेत्रों का विकास किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजित कार्यक्रम के मौके पर प्रदेश सरकार के आयुष एवं खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्र दयालू ने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में जन-जन का विकास हो रहा है,

उन्होंने कहा कि खाद्य रसद विभाग द्वारा लोगोें को निःशुल्क राशन की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है और पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास व मुख्य मंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्की छत की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है, उज्जवला गैस कनेक्शन के माध्यम से महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है, यह वैन जो गांव में आयी है, वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारन्टी की वैन है, प्

रधानमंत्री ने जो कहा वह करके दिखाया है, देश का चैमुखी विकास प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है।
इस मौके पर मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़ ने कहा कि 15 नवम्बर,2023 को बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर देश के प्

रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विकसित भारत भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ रांची के खूंटी से किया है, विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि गांव व शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले हर पात्र व्यक्तियों को सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ा जाये, उन्होंने कहा कि जनपद में 3 एकलव्य विद्यालय भी बनकर तैयार हो गये हैं,

जिसमें जनजाति समुदाय के लोगों को निःशुल्क शिक्षा ग्रहण करने की व्यवस्था मिलेगी, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड के जरिये निःशुल्क 5 लाख तक की ईलाज की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है, जिसके माध्यम से लोगों को समुचित ईलाज की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह ने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहाकि इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जनमानस को सरकार की योजनाओं से जोड़ने के साथ ही उन्हें लाभान्वित करने का कार्य भी किया जा रहा है, इस दौरान मा0 विधान परिषद सदस्य ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति व अन्य परम्परागत वन निवासियों को वनाधिकार की मान्यता देने का कार्य भी जनपद सोनभद्र में किया जा रहा है, इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाया गया और मा0 पर्यटन मंत्री जी द्वारा उपस्थित जन समूहों को विकासित राष्ट्र की शपथ भी दिलायी गयी।

इस दौरान पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह व मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु जी, समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गौंड़ ने विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को स्वीकृति-प्रमाण पत्र का वितरण किया गया, जिसमें-मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, एल0पी0जी0 गैस कनेक्शन,निःशुल्क खाद्य सामग्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एन0आर0एल0एम0 समुह की महिलाओं को चेक, मनरेगा जाॅबकार्ड का वितरण व समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित योजना के तहत साईकिल वितरण मा0 मंत्रीगण द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मंत्री ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के लाभार्थियों को ट्राई साईकिल, कान की मशीन का वितरण भी किये और गौसेवक को मंत्री ने गाय को सुपुर्द किये, इस दौरान मंत्री ने महिला कल्याण विभाग की ओर से बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ योजना के अन्तर्गत बेबी कीट एवं समस्त बालिका इण्टर कालेज,

कस्तुरबा गाॅधी बालिका विद्यालय, आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं को दो-दो सेट खेल सामग्री का भी वितरण किया। इस अवसर पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण विभाग,कृषि, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, एन0आर0एल0एम0 विभाग, बैंक सम्बन्धी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को मा0 मंत्री जी ने देखा और योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान मंत्रीगण द्वारा अन्नप्राशन व गोदभराई की रस्म अदागी भी किये।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजित कार्यक्रम के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, उप जिलाधिकारी सदर निखिल यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचातय राज अधिकारी विशाल सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 ए0के0 जौहरी, भाजपा जिला प्रभारी अमरनाथ यादव, ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, जिला पंचायत सदस्य संजीव तिवारी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अनुप तिवारी मीडिया प्रभारी, मोहन कुशवाहा समाज सेवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें