डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की बैठक डी बी ए सभागार में अध्यक्ष रामचंद्र सिंह एड की अध्यक्षता एवम् संचालन एड पवन कुमार सिंह में संपन्न हुई ! वी पी सिंह एड महामंत्री डी बी ए ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की एल्डर कमेटी गठित करने पर विचार किया गया और आगामी सत्र 2023 – 2024 चुनाव पर तैयारी को दृष्टिगत रखते हुए समस्त अधिवक्ता 24 दिसंबर 2023 अपना सदस्यता शुल्क, नवीनीकरण शुल्क जमा कर रसीद प्राप्त कर ले जिससे आगामी सत्र का चुनाव हो सके ! बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए ! डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के बैठक में हीरालाल पटेल एडवोकेट, रणजीत सिंह एडवोकेट, अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट, अंशुमान सिंह एडवोकेट, सुरेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट, महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, नवीन कुमार पांडे एडवोकेट, अनिल कुमार सिंह एडवोकेट आदि लोग सभा में उपस्थित थे !























