सोनभद्र। उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य का जनपद सोनभद्र में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है, उप मुख्यमंत्री का अपरान्ह 14.10 बजे ग्राम तेन्दुहार निकट-कलस्टर आवास कालोनी घोरावल में स्थापित हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से आगमन होगा, इसके बाद उप मुख्यमंत्री आदिवासियों के निवास के लिए बनाये जा रहे आवासों का स्थलीय निरीक्षण करेंगें तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग करेंगें।

उप मुख्यमंत्री अपरान्ह 15.35 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय समस्त विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगें, इसके बाद आगे का कार्यक्रम पृथक से जारी किया जायेगा।






















