सोनभद्र। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में शनिवार को वार्षिक समारोह आरोहण का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी एवं डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह (ग्लोबल एजुकेटर एशिया कोचिंग नेटवर्क) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अविनाश कुशवाहा (पूर्व विधायक) रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन अर्चन से किया गया। इस आयोजन में विद्यालय परिवार के विभिन्न कक्षाओं के बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई साथ ही सुंदर गीत व नृत्य की प्रस्तुति सहित कक्षा 11 की बच्चियों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से संबंधित नाटिका की अभिभावकों के सम्मुख सुंदर प्रस्तुति की गई।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक रमेश चंद्र दुबे (पूर्व विधायक) महोदय द्वारा सत्य प्रकाश दुबे (प्रबंधक, मां वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल) विनोद जालान (प्रबंधक, आर्यन एकेडमी), अजय पांडे (प्रबंधक, एकेडमी), आलोक पांडे (प्रबंधक, रूद्र मॉडर्न पब्लिक स्कूल) को सम्मानित कर सधन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय परिवार के बच्चों की उत्साहजनक प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।





















