संतोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत आरंग पानी में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची जिसका म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह और खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने नेतृत्व करते हुए आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित किया और कहा कि सरकार आदिवासी गौरव दिवस को विकसित भारत संकल्प यात्रा के रूप में मना रही है।

गावों का सर्वांगीण विकास हो इसके लिए जरूरी है कि ग्रामीणों की भागीदारी बढ़े और मीटिंग, ग्राम सभा की बैठको में प्रतिभाग करेंगे तो गांवो के विकास को गति मिलेगी,शिक्षा स्वास्थ्य,पेय जल ,सिंचाई को लेकर योजनाएं बनेंगी,।

भागीदारी बढ़ेगी तो गांव सशक्त होंगे और गांधी के सपनो का ग्राम स्वराज्य का गांव बनेगा।इस दौरान स्टाल लगाया गया जिसमे कृषि स्वास्थ्य,शिक्षा,बाल विकास, समाज कल्याण आदि ले लोग शामिल रहे। मौके पर एडीओ पंचायत काशी राम ठाकुर ,अरुण उपाध्याय,प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव,सुधीर, सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।



























