सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 269/23 धारा- 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधि0 2021 में वांछित 9 अभियुक्तों जिनमें जय प्रभू पुत्र नटराज निवासी एस0एम0 नगर नं0 51 नन्दनम-35 थाना टेनावेट जिला चेन्नई (तमिलनाड़ू) हाल पता ग्राम पटवध थाना चोपन, अजय कुमार पुत्र शारदा प्रसाद निवासी मुसही थाना रावर्ट्सगंज,

चेक्का इमैनुएल पुत्र प्रसन्न कुमार निवासी यनमल कुदुरू थाना आटोनगर जिला कृष्णा विजयवाणा (आन्ध्र प्रदेश) हाल पता सिन्दुरिया (तुलसी एकेडमी के बगल में ) थाना चोपन, राजेन्द्र कोल पुत्र स्व0 मंगल निवासी तियरा कलाँ थाना पन्नूगंज, छोटू उर्फ रंजन पुत्र स्व0 रामपति निवासी मुसही, परमानन्द पुत्र गुलाब निवासी पड़रीकलाँ थाना पन्नूगंज, सोहन उर्फ रंजीत पुत्र स्व0 हृदय नारायण निवासी मुसही थाना रावर्ट्सगंज, प्रेमनाथ प्रजापति पुत्र स्व0 गौरीशंकर निवासी धर्मदास पुर थाना रामपुर बरकोनिया रामप्रताप पुत्र श्रीनाथ निवासी बबुरी थाना, मुखबीर की सूचना पर ग्राम पटवध थाना चोपन से गिरफ्तार किया गया।




























