अनपरा, सोनभद्र। अनपरा तापीय परियोजना कॉलोनी में स्थित श्री रामलीला एवं श्रावणी महोत्सव समिति का द्विर्षिक चुनाव मंगलवार को चुनाव अधिकारी की देखरेख में सम्पन्न कराया गया, जिसमें पूर्व की भांति इस चुनाव में भी अनपरा तापीय परियोजना के समस्त श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर सर्व सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमे मुख्य संरक्षक के रूप में मुख्य महाप्रबंधक अनपरा तापीय परियोजना एवम अध्यक्ष पद पर इं० अजीत कुमार, सचिव पद पर विकास कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश सिंह पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय सिंह विजय चौरसिया विशाल जायसवाल सुनील यादव सुरेश प्रजापति रविकांत गौड़ , उपाध्यक्ष पद पर मनोज पाल, विकास कनौजिया, विशाल श्रीवास्तव,

राजकुमार यादव, अनुराग सिंह, जेपी मौर्य,संयुक्त सचिव पद पर राजू यादव, ऑडिटर पद पर महेंद्र प्रताप यादव, उपसचिव पद पर अंगद तिवारी, जितेंद्र खरवार, महेंद्र सिंह, प्रीति कटियार, श्रीकांत को जिम्मेदारी दी गई है।

बताते चलें कि विगत कई वर्षों से सुदूर परियोजना में कार्यरत कर्मिको एवं आसपास रहने वाले लोगों के लिए श्री रामलीला एवं श्रावणी महोत्सव समिति द्वारा अनपरा कॉलोनी में स्थित रामलीला मैदान में प्रत्येक वर्ष श्रावणी मेला, रामलीला एवम दशहरा मेले के साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन संपन्न कराया जाता है।

कार्यकारिणी के मार्गदर्शन हेतु संरक्षक मंडल मे इं० कर्मेंद्र सिंह, इं० जयनारायण गौतम, इं०आरपी मल्ल, इ० साहूराम चौहान, इं० हरि शंकर चौधरी, सुशील कुमार श्रीवास्तव, विशंभर सिंह को नामित किया गया है।

































