सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक आज दिनांक- 23.11.2023 को दोपहर 12.00 बजे भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज सोनभद्र पर आयोजित की गयी है, बैठक में बतौर मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अमरनाथ यादव जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

बैठक में मुख्यरुप से अपेक्षित – जिला प्रभारी/जिलाध्यक्ष /पूर्व जिलाध्यक्ष/जिला पदाधिकारी/जिला मतदाता सूची प्रमुख / विधानसभा मतदाता सूची प्रमुख / सह-प्रमुख/प्रदेश पदाधिकारी व क्षेत्र पदाधिकारी/विधायक / मण्डल प्रभारी / मण्डल अध्यक्ष /

नगर पालिका अध्यक्ष / नगर पंचायत अध्यक्ष/ब्लॉक प्रमुख / मोर्चा के प्रदेश/क्षेत्र पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष, महामंत्री/मण्डल मतदाता सूची प्रमुख। आई०टी० व सोशल मीडिया प्रमुख (जिला, लोकसभा, विधानसभा एंव मण्डल) विस्तारक भी आमंत्रित है।
इस आशय की जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दी।



































