HIGHLIGHTS
- कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्री रामचंद्र की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया

(जिला संवाददाता)
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर द्वारा नगर स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में विजयदशमी उत्सव बहुत ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम जी के तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सोनभद्र जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल द्वारा शस्त्र पूजन से हुआ। तत्पश्चात गीत, अमृत वचन किया गया।

बौद्धिक उद्बोधन में सोनभद्र विभाग बौद्धिक प्रमुख नंदलाल ने बताया कि आज 9 दिन शक्ति की उपासना की गई। शक्ति की उपासना का एकमात्र उद्देश्य यह है कि शक्ति की उपासना से असुरों का विनाश किया जाए। 9 दिन हम लोगों ने शक्ति का पूजन किया कि जब-जब समाज पर संकट आए तब हम समाज व राष्ट्र की रक्षा के लिए शक्ति का उपयोग करेंगे। धन की शक्ति, समाज की शक्ति देश, समाज व राष्ट्रहित में शक्ति जागृत हो सके इसके लिए ज्ञान आवश्यक है।

सज्जन के पास शक्ति रहे तो वह समाज को ज्ञानवान बनाने का प्रयास करेगा। संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन मोहिते के बाड़े नामक स्थान पर केशवराव बलिराम हेडगेवार ने की थी। इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित है विजयादशमी उत्सव का संबंध संघ के स्थापना दिवस से है। इस दिन शस्त्र पूजन के माध्यम से संघ अपना स्थापना दिवस मनाता है। विजयादशमी पर शस्त्र पूजन का बहुत महत्व है।

संघ 98 वर्षों से बुराई पर अच्छाई को प्रतिस्थापित करने के अभियान में लगा हुआ है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जनमानस की आत्मा हैं। विजयादशमी किसी राजा के विजय के उपलक्ष्य में नहीं बल्कि रावणत्व पर रामत्व के विजय के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। उन्होंने धारा 370 व अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण पर भी चर्चा किया। संघ प्रार्थना से कार्यक्रम का समापन हुआ।

जिला सोशल मीडिया प्रमुख आशुतोष सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में नगर संघ चालक सुरेश, जिला प्रचारक देवदत्त, सह जिला कार्यवाह पंकज, नगर कार्यवाह महेश, नगर प्रचारक धनंजय, नीरज, कीर्तन, संगम, कृष्ण कुमार, नीतीश, अंकित, जंग बहादुर ,अखिलेश, भीम, बलराम, अनिल, आशुतोष आदि उपस्थित रहे।

















