HIGHLIGHTS
- बैठक मे आगामी 30 अक्टूबर को प्रस्तावित अनुसूचित मोर्चा का सोरांव प्रयागराज में महासम्मेलन मे बतौर मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ का आगमन होना निश्चित हुआ है। जिसकी तैयारी की गहन समीक्षा की व आगे की रणनीति तय कि गयी।

(जिला संवाददाता)
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व विशिष्ठ अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा शारदा खरवार ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प व दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक मे आगामी 30 अक्टूबर को प्रस्तावित अनुसूचित मोर्चा का सोरांव प्रयागराज में महासम्मेलन मे बतौर मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ का आगमन होना निश्चित हुआ है। जिसकी तैयारी की गहन समीक्षा की व आगे की रणनीति तय कि गयी।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि आगामी 30 अक्टूबर को अनुसूचित वर्ग सम्मेलन प्रयागराज के सोरांव विधानसभा के मे होना सुनिश्चित हुआ है जिसमे जिले से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के 5000 की संख्या मे कार्यकर्ता सहभाग करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के सपने को पूरा कर रही है। सपा बसपा व कांग्रेस ने अभी तक अनुसूचित जाति व जनजाति समाज के लोगो के साथ सिर्फ छलावा किया है।

उन्हे सिर्फ अपना वोट बैंक बनाकर अपना हित साधते रहे लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार उन्हे राजनितिक क्षेत्र मे समुचित भागेदारी दे रही है, हमारी सरकार अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के समाज के लोगो के विकास व उत्थान के लिए अनेको योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में समृद्धि का विकास कर रही है।

बैठक को संबोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि अनुसूचित जनजाति मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष शारदा खरवार ने कहा कि बाबा साहब के पाथेय व उनके सिद्धांत को जिसकी परिकल्पना थी अन्त्योदय, आज बाबा साहब के नाम पर तमाम राजनीतिक दल अपनी रोटी सेंकते है और उनके सिद्धांतो उनकी परिकल्पना को भूल जाते है लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की मोदी जी की सरकार द्वारा अन्त्योदय को ध्यान मे रखकर कई योजनाएं केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कि जा रही है जैसे गरीब आवास योजना, गरीब अन्न योजना, गरीब स्वास्थ्य योजना या हर घर नल योजना, यह सब अन्त्योदय को साकार करने की सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।

बैठक मे मुख्यरुप से जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, अमरेश चेरो, राजेश भुईया, जिला महामंत्री बुद्धिनारायण, शंम्भू सिंह खरवार, शिवरतन सिंह गोंड, विनित सिंह गोंड, विनोद कुमार पनिका, विन्दू चेरो सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

















