नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दशहरा का पर्व

HIGHLIGHTS

  • रामलीला मैदान में रही श्रद्धालुओं की भीड़
  • रावण दहन होते ही जय श्री राम के जयकारों से गुंजयमान हो गया रामलीला मैदान
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)


सोनभद्र। मंगलवार को सोनभद्र नगर में दशहरा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्थानीय रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम द्वारा दशानन का वध, लंकापति रावण के पुतला दहन एवं भगवान श्री राम की आरती, भरत मिलाप, भगवान राम माता सीता, अनुज लक्ष्मण का अयोध्या लौटना, श्री राम का राज्याभिषेक आदि लीला का मंचन मांडा इलाहाबाद से आए हुए रामलीला के कलाकारों द्वारा किया गया इसके साथ नगर के उत्तर मोहाल में स्थानीय युवाओं द्वारा रावण वध एवं पुतले का दहन किया गया।

Advertisement

संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ एवं इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-” सोनभद्र नगर का उत्तर मुहाल सांस्कृतिक धार्मिक स्थलों की अधिकता के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का गढ़ माना जाता था और नगर के संभ्रांत नागरिक, पत्रकार, साहित्यकार इस क्षेत्र में निवास करते थे, लाग निकालने की परंपरा का शुभारंभ मिर्जापुर जनपद के निवासी स्वर्गीय रामसूरत ठेकेदार द्वारा किया गया था।

Advertisement

उस समय मनोरंजन का साधन रामलीला था और पितृ पक्ष से ही रामलीला का शुभारंभ हो जाता था और रामलीला मैदान में लीला प्रेमियों की भारी संख्या में जुटती थी और लीला का आनंद लेते थे।विजया दशमी के दूसरे दिन मुख्य चौराहे पर भरत मिलाप का आयोजन होता था इसी दिन नगर में उत्तर मोहाल से लाग निकाला जाता था और यह आकर्षक, आश्चर्यजनक झांकी की सजावट, लाग का निर्माण नगर के सधधू मिस्त्री, माता प्रसाद, जवाहिर सेठ, इत्यादि द्वारा किया जाता था और यह लाग पूरे नगर में भ्रमण करता था। आज से लगभग 40 पूर्व जरनेटर इत्यादि की व्यवस्था नहीं थी लोग ठेलें, सगड़ी आदि पर लाग निकालते थे और लाग पर रोशनी के लिए में बिजली के तार लोगों के घरों में लगाए जाते थे तब कहीं जाकर लाग में रोशनी होती थी और लोग लाग का आनंद लेते थे।”

Advertisement

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन जैन बताते हैं कि-” तत्पश्चात रामलीला कमेटी द्वारा लाग के आयोजन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लोगों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाता था। दुर्गा पूजा के प्रारंभ होने के पश्चात दुर्गा पूजा पांडाल एवं मूर्ति के सजावट के लिए भी समिति के पदाधिकारियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित करने की परंपरा कायम थी।

Advertisement

श्री रामलीला कमेटी के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि हाई लेवल-“भरत मिलाप के पश्चात रामराज्य के साथ-साथ रामलीला का समापन होता था और रामलीला के कलाकारों द्वारा भक्त पूरणमल, राजा भरथरी, शीत बसंत, सुल्ताना डाकू, कफन आदि नाटक का मंचन रामलीला के कलाकारों द्वारा किया जाता था और रामलीला समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा भी आकर्षक अभिनय किया जाता था।”

Advertisement

दशहरा के अवसर पर तेलहिया जलेबी यहां के निवासियों का द्वारा खरीदा और खाया जाता है दशहरा के मेले का मुख्य आकर्षण रावण वध के पश्चात रामलीला मैदान के आसपास लगने वाले मेले में मिट्टी के आकर्षक खिलौने, गैस वाले गुब्बारे, फिरंगी, बाजा, खिलौने आदि बच्चों के आकर्षण का मुख्य केंद्र होते हैं और लोग अपने बच्चों को खुशी-खुशी इन खिलौनों को दिलाते।

Advertisement

नवरात्र से लेकर दशहरा तक सोनभद्र नगर में श्रद्धालु की काफी भीड़भाड़ रहती है और एकादशी को दुर्गा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन स्थानीय तालाबों, पोखरो नदियों में किया जाता है इस प्रकार 10 दिवसीय चलने वाले इस पर्व का समापन होता है। और मां दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन वाले दिन दुर्गा पंडालों में विभिन्न प्रकार के साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन पांडाल समितियों द्वारा आयोजित कराया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें