वरिष्ठ साहित्यकार दीपक केसरवानी सृजन सम्मान से सम्मानित

सोनभद्र। साहित्यिक पत्रिका असुविधा, शहीद प्रबंधन स्थल करारी सोनभद्र, राष्ट्रीय संचेतना समिति सोनभद्र उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के लोटस बैंक्विट में प्रख्यात शायर मुनीर बख्श आलम की स्मृति में आयोजित काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार/ पत्रकार दीपक कुमार केसरवानी को कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अनिल मिश्र एवं मुख्य अतिथि
प्रख्यात कवि डॉक्टर लखन राम जंगली, वरिष्ठ कथाकार/ उपन्यासकार रामनाथ “शिवेंद्र” द्वारा काव्य पाठ के लिए माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर “सृजन सम्मान” से सम्मानित किया गया।

Advertisement

श्री केसरवानी 35 वर्षों से साहित्य, कला, संस्कृति के क्षेत्र में अनवरत रूप से साहित्य लेखन एवं पत्रकारिता के साथ-साथ विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के माध्यम से भूतात्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास, आदिवासी, साहित्य, कला, संस्कृति के संरक्षण हेतु कार्य कर रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री केसरवानी उच्च स्तरीय साहित्यिक, संस्कृतिक पत्रिकाओं, आकाशवाणी, दूरदर्शन अन्य चैनल, भारत सरकार द्वारा संचालित रामायण कलर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ के तौर पर कार्य कर रहे हैं। इनकी कृतियां केंद्रीय हिंदी निदेशालय भारत सरकार नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा प्रकाशित हो चुकी है।
श्री केसरवानी के सम्मानित होने पर विभिन्न साहित्यिक, संस्कृतिक संस्थाओं के पदाधिकारियो एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें