सोनभद्र। 10 दिवस से संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत 11 बैच का समापन वनवासी कल्याण आश्रम के उत्तर प्रदेश व नेपाल राष्ट्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद उपाध्याय जी के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कुल लाभार्थियों की संख्या 275 थी, जो टोकरी बुनकर , राजगीर मिस्त्री, कुम्हार, लोहार , कारपेंटर, दर्जी और धोबी के ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। यह सभी लाभार्थी जनपद के दूरस्थ क्षेत्र से आकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उपायुक्त उद्योग राजधारी प्रसाद गौतम के विभाग जिला उद्योग केंद्र द्वारा प्रायोजित था और इसके आयोजक जवाहर लाल प्राचार्य, मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र, खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड अनुआ- प्रयागराज थे।

इस कार्यक्रम में बनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद उपाध्याय ने कहां की जनपद सोनभद्र अति पिछड़ा और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है यह जो प्रशिक्षण चल रहा है यह यहां के निवासियों के लिए बहुत ही उपयोगी है ,और यह बहुत ही हर्ष का बात है कि मूल निवासियों के रोजगार की चिंता की जा रही है और उनको बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के प्रयास किया जा रहे हैं। आनंद ने कहा कि विभिन्न हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों के प्रोडक्ट का एक प्रदर्शनी जनपद स्तर पर भी लगना चाहिए जिससे हस्तशिल्पियों को बेहतर बाजार उपलब्ध हो सके।
इस कार्यक्रम को इंडियन ट्रेनिंग सेंटर के परिसर में संचालित किया जा रहा था, जिसका संचालन केंद्र के संचालक आनंद प्रकाश गुप्ता के देखरेख में किया गया। कार्यक्रम का समापन आज आदर्श बीटीसी कॉलेज उरमौरा ढाबा सोनभद्र में किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री और रावटसगंज के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता उपस्थित थे, इस दौरान उन्होंने कहा की यह सरकार गरीबों की चिंता करती है उन्हें स्वावलंबी बनाने और उनके आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने का प्रयास करती है और पंक्ति में सबसे अंत में खड़े व्यक्ति को सतप्रसिद्ध लाभ पहुंचाने हेतु पारदर्शी योजना का क्रियान्वयन करती है।

समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी कर्मा मंडल के प्रभारी और स्वावलंबी भारत अभियान के जिला सहसंयोजक दयाशंकर पांडे , युवा समाजसेवी गोपाल चौबे, शिशिर, प्रशिक्षण केंद्र के कार्यक्रम संयोजक महेश कुमार मिश्रा, प्रशिक्षक राजेश कुमार , चंदन सेठ , अंकित गुप्ता ,अनिल कुमार गुप्ता , विजय कुमार , आंचल ,सोनू , रितेश सहित कुल 11 प्रशिक्षक और सभी ट्रेडो में प्रशिक्षण ले रहे लाभार्थी उपस्थित थे










