अदालत ने दोषी दीपू को 3 वर्ष 23 दिन की दी कैद

HIGHLIGHTS

  • एक हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • दो अन्य आरोपी दोषमुक्त
  • साढ़े सात वर्ष पूर्व हुए अपहरण का मामला




सोनभद्र। साढ़े सात वर्ष पूर्व अपहरण के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी दीपू को 3 वर्ष 23 दिन की कैद एवं एक हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं दो अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 6 फरवरी 2016 को रात्रि 9 बजे उसकी 13 वर्षीय नाबालिग लड़की और भाई की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को घुवास खुर्द गांव निवासी दीपू और उसका भाई एक अन्य व्यक्ति के सहयोग से भगा ले गया। जब काफी खोजबीन करने पर भी नहीं पता चला तब सूचना देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस तहरीर पर पुलिस ने 12 फरवरी 2016 को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी दीपू को 3 वर्ष 23 दिन की कैद एवं एक हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement (विज्ञापन)

अर्थदंड न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं दो अन्य आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश कुमार अग्रहरी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें