माय छोटा स्कूल में मनाया गया नवरात्रि महोत्सव

सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के न्यू कॉलोनी स्थित माय छोटा स्कूल में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें राम-सीता, लक्ष्मण सहित रामायण के विभिन्न पात्रों में सजे बच्चों ने रामलीला का मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी एवं सेवानिवृत्ति वरिष्ठ अध्यापक मदन मोहन पाण्डेय द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम के प्रारंभ में छोटे बच्चों ने संस्कृत में गणेश वंदना, महामृत्युंजय मंत्र, अन्नपूर्णा स्तोत्र, महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र,गायत्री मंत्र के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिसमें सभी छात्रों की उम्र 2 साल से 4 साल तक की थी। उसके बाद छोटे बच्चों द्वारा रामलीला के विभिन्न दृश्य का मंचन किया। इसके पश्चात बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर डांडिया नृत्य किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरे द्वारा देखा हुआ पहले ऐसा कार्यक्रम है जहां पर छोटे-छोटे बच्चों की अपनी स्वयं की अभिव्यक्ति है और वह बिना किसी संकोच के उसे प्रस्तुत कर पा रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)


एक अच्छे समाज के निर्माण के लिए सभी लोगों में अपनी अभिव्यक्ति होनी चाहिए और उन्हें प्रस्तुत करने कि कला भी होनी चाहिए। कार्यक्रम का समापन बच्चों को मिष्ठान वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका रागिनी विशेष, विशेष पाण्डेय, सुल्तान यासमीन,त्रिपुरारी सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें