राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि प्रदेश में सीधी भर्ती के 219 प्रधानाचार्यों (पी.ई.एस.) के पदस्थापन के फलस्वरूप पद से विरत हुए प्रधानाध्यापकों जो अद्यतन प्रभारी प्रधानाचार्यों के रूप में कार्य कर रहे थे, से ऑनलाइन विकल्प मांगे जाने एवं तदनुरूपम ऑनलाइन पदस्थापन की मांग, शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ महेन्द्र देव से की गई है जिससे कि पदस्थापन की इस प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और शुचिता के साथ पूर्ण किया जा सके। मूल संघ का प्रयास है कि जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने वाली सरकार के अन्तर्गत इन प्रधानाध्यापकों के पदस्थापन की प्रक्रिया में सम्भावित भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।














