DM ने गोवंश आश्रय स्थल के निरीक्षण के दौरान केयरटेकर को किया निलम्बित

HIGHLIGHTS

  • गोवंश आश्रय स्थल में गोवंशों को समय से भूसा न देने व स्टाक रजिस्टर में निर्धारित मात्रा से अधिक वितरण अंकित पाये जाने पर जिलाधिकारी ने केयरटेकर को निलम्बित करने के दिये निर्देश
  • गोवंश आश्रय स्थल के शिथिल पर्वेक्षण पाये जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के दिये निर्देश
  • गोवंश आश्रय स्थल में पशुओं को चारा, भूसा, पानी की समुचित व्यवस्था की जाये सुनिश्चित – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बुधवार को गोवंश आश्रय स्थल राबर्ट्सगंज का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर पाया कि नादों में पशुओं को खाने के लिए भूसा नहीं डाला गया था और स्टाक रजिस्टर में भूसा डालने का विवरण अंकित कर दिया गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए गोवंश आश्रय स्थल के केयरटेकर (बेलदार) निजामुद्दीन को निलम्बित करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किये।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला के निरीक्षण में पाया कि पशुओं के गोबर के व्यवस्थित तरीके से नहीं रखा गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने अन्यत्र स्थान का चयन कर गोबर को इकठ्ठा करने के निर्देश दिये और इस स्थान पर एकत्र गोबर को बेचने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान गोवंश आश्रय स्थल की साफ-सफाई व्यवस्था, समय से पशुओं को चारा उपलब्ध न पाये जाने पर और गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण न करने पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दियें। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित गोवंश आश्रय स्थल से सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंश आश्रय स्थल में रहे पशुओं को समय से भूसा, चारा, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये और पशु चिकित्सालय के डाॅक्टरों द्वारा गोवंश आश्रय स्थल में रह रहे पशुओं का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी करते रहेें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें