धन्वतरी पतंजलि योग संस्थान ने सोनभद्र योग महोत्सव 2023 का किया ऐतिहासिक आयोजन – वर्णिका आर्य

विनय कुमार श्रीवास्तव

ओबरा, सोनभद्र। धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान उत्तर प्रदेश यूनिट के तत्वाधान में स्थानीय मनोरंजन केंद्र ओबरा सोनभद्र में सोनभद्र योग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में योग के अलावा योगासन कला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के कार्यक्रम प्रभारी विनय कुमार श्रीवास्तव एवम कार्यक्रम सह प्रभारी & धन्वतरी पतंजलि योग संस्थान की उत्तर प्रदेश की प्रभारी वर्णिका आर्य के संस्थान के संस्थापक योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक जी निर्देश एवम उत्तर प्रदेश योगसना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सम्बन्धता में आयोजित कराया । कार्यक्रम में धन्वतरी पतंजलि योग संस्थान की झारखंड के प्रदेश प्रभारी & उत्तर प्रदेश की प्रभारी वर्णिका आर्य ने सयुक्त रूप से योगाभ्यास करा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी ।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के दौरान फतेहपुर से आए बच्चों ने ग्रुप में एक से एक बढ़कर कलात्मक योगासन खेल की प्रस्तुति देकर सभी को हैरतअंगेज योग कला का प्रदर्शन किया | सभी बच्चों ने योग का प्रदर्शन करके दर्शकों का मन मोह लिया | सोनभद योग महोत्सव मे सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल रॉबर्टगंज सोनभद्र , दीन दयाल राजकीय आश्रम बालिका पद्धति स्कूल रॉबर्ट गंज सोनभद्र और डी ए वी स्कूल रॉबर्ट गंज आदि स्कूलों के बच्चों ने योग में प्रतिभाग किया |

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यक्रम में कई जनपदों से आए लगभग 2200 लड़के – लड़कियों ने प्रतिभाग किया | इस कार्यक्रम में पहले स्थान पर फतेहपुर योगासन खेल संघ के बच्चें , द्वितीय स्थान में दो स्कूलों को चयनित किया गया जिनमें सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल और दीनदयाल राजकीय आश्रम बालिका पद्धति को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ | डीएवी स्कूल रॉबर्ट गंज सोनभद्र के बच्चों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल प्राप्त किया |

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल जी एवं एमएलसी विनीत सिंह जी एवम सांसद पकौड़ी लाल कोल जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया | सोनभद्र योग महोत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत डॉक्टर एस के जायसवाल डिप्टी सीएमओ मुख्य चिकित्सा विभाग द्वारा पट्टा और स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा. आशीष पटेल जी ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ उन्हें योग के महत्व को समझाया |

प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयास से योग देश मे ही नहीं बल्कि विदेश में भी योग किया जा रहा है , उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने प्राचीन परंपरा को जीवित करने का सार्थक प्रयास किया हैं | कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मंत्री मा. आशीष पटेल जी ने योग महोत्सव के आयोजकों की सराहना की | कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने योग महोत्सव में प्रतिभाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया |

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के मुख्य रूप से जिला प्रभारी एवम संस्थान के कार्यक्रम सहयोगी आयुष बंसल, विकाश अग्रहरि, अशोक यादव ,आनंद जैसवाल सभासद, अभिषेक अग्रहरि , चित्रकला के जज चंदन ,विजय ,बहादुर,अविनाश,शान,फरहान अहमद ,बभनी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह जी, जिला अध्यक्ष सत्तनारायण पटेल जी, वेद जी पी आर ओ सांसद, जयप्रकाश कोल जी, धीरू सिंह जी , जगदीश पटेल जी, जिला पंचायत प्रतिनिधि अरुण सिंह पटेल जी ,अभिषेक चौबे जी, अंजनी पटेल जी आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


कार्यक्रम का संचालन मुख्य आयोजक योगगुरु आचार्य अजय कुमार पाठक धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान उत्तर प्रदेश यूनिट, विनय कुमार श्रीवास्तव कार्यक्रम प्रभारी एवं सह ट्रस्टी धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान उत्तर प्रदेश यूनिट और डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने किया |

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें