बीजेपी की वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशाला संपन्न

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्यअतिथि के रूप भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी अशोक चौरसिया मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, सदर विधायक भूपेश चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि युवाओं के मत के महत्व से अवगत करवाने तथा नये मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के उद्देश्य से वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशाला आयोजित की गयी है। भाजपा के वोटर पुनरीक्षण अभियान से नये मतदाताओं मे जागरुकता आयेगी व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान के महत्व का पता चलेगा आगे कहा कि 27 अक्टूबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी वोटर चेतना महाअभियान शुरु करेगी 29 अक्टूबर को सभी बूथो को मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मतदाता पुनरीक्षण अभियान मे जुटेंगे। 30 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक और 25 नवम्बर से 3 दिसंबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान यह वोटर चेतना अभियान हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान है अगर इस अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया तो आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव मे एक बार पुनः जनपद में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने वोटर चेतना अभियान को सफल बनाने के लिए आवाह्न करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता युवाओं से संपर्क करने के लिए घर घर जायें और यह सुनिश्चित करें की पात्र मतदाताओं का नाम न छूटे और उनका नाम मतदाता सूची में बढ़वाने का काम करें। आगे कहा कि वोटर चेतना अभियान का उद्देश्य नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची मे दर्ज कराना और मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराना है।
अंत में चोपन मण्डल के जुगैल बूथ अध्यक्ष प्रेममोहन खरवार की निर्मम हत्या होने पर दो मिनट का मौन रख उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा इस संकट की घड़ी में इस असहनीय पीड़ा को उनके परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यशाला मे मुख्यरुप से सदर विधायक भूपेश चौबे, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष जनजाति मोर्चा शारदा खरवार, कार्यशाला जिला संयोजक सुनील सिंह, सह संयोजक कमलेश चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, आरएन पाठक, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, जीत सिंह खरवार, नगवां प्रमुख आलोक सिंह, घोरावल प्रमुख दीपक सिंह पटेल, पिपरी चेयरमैन दिग्विजय सिंह, दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, शिवकुमार गुप्ता, अनिल सिंह गौतम, रंजना सिंह, जिला मंत्री संतोश शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, विनोद पटेल, दिलिप पाण्डेय, राकेश मेहता अनूप तिवारी, विशाल पाण्डेय, पुष्पा सिंह, सरजू बैसवार, विशाल गुप्ता, बीएन गुप्ता, सोना बच्चा अग्रहरी, सुरेन्द्र अग्रहरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें