सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देश के क्रम में युवा भारत जिला महामंत्री /सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन द्वारा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क लगाए गए 11 दिवसीय योग शिविर का समापन मंगलवार को हुआ।

शिविर के आखिरी दिन पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, नगर संरक्षक शेषमणि तिवारी, नगर प्रभारी अजय कुमार पांडेय , द्वारा योग साधक छात्र छात्राओं को ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, वृक्षासन ,चक्रासन भस्त्रिका कपालभाति ,अनुलोम- विलोम प्राणायाम, सिंह दहाड़ ,हास्य आसान करके उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत तरीके से समझाया गया।

इस दौरान शिविर के बीच-बीच में करें योग रहे निरोग का नारा गुजता रहा। अंत में शांति पाठ के साथ शिविर का समापन हुआ।
इस अवसर पर पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी द्वारा जनपद सोनभद्र में जगह-जगह शिविर लगाकर योग का प्रचार प्रसार करते रहने के लिए जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी के माध्यम से पतंजलि का टी-शर्ट देकर उत्साहवर्धन किया गया। इन सोशल पर इंजीनियरिंग कॉलेज के अध्यापक सहित भारी संख्या में छात्रगण उपस्थित रहे।










