चुर्क, सोनभद्र। इंजीनियरिंग कॉलेज दुर्ग में चल रहे 11 दिवसी योग शिविर के दसवें दिन हर्ष और उल्लास के साथ पूर्ण हुआ। इस शिविर में पतंजलि योगपीठ सोनभद्र युवा भारत जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन द्वारा बच्चों के मनोवल को बढ़ाने के लिए बच्चों से शीर्षासन, चक्रासन,मयूर आसन,मयूरी आसन जैसे कठिन आसनों को कराया गया और उन्हें योग संदेश पुस्तिका देकर सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान संकट मोचन ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य यह है की बच्चों के अंदर ऐसे ऊर्जा आए जिससे उन्हें पढ़ाई में मन लगे आलस्य को दूर कर सकें और सदैव निरोग रहें।यह नहीं की कोई भी बीमारी के कारण बच्चों की पढ़ाई में बाधा और रूकावटे न आएं।योगी संकटमोचन बच्चों को गिलोय वितरण कर उन्हें यह भी बताया की इससे आपकी जो ऊर्जा है वह दोगुनी हो जायेगी और चाय को त्यागना है और जीवन के हर मुश्किल की घड़ी में वो खरे उतरे और एक दूसरे की ढाल बनकर खड़े रहें।योग गुरु ने बच्चों को यह भी बताया की आप कहीं किसी के समक्ष उपस्थित होते हैं तो आपके पर्सनालिटी से ही आपका आधा परिचय हो जाना चाहिए ऐसे संस्कार भी हमारे अंदर होने चाहिए।











