नीरज गुप्ता
बीजपुर, सोनभद्र। श्री श्री दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति बीजपुर के तत्वावधान में बीजपुर बाजार सब्जी मंडी स्थित पूजा पंडाल में नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा समेत अन्य देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित की गई मूर्ति स्थापना के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन पूजा अर्चना कर माता रानी की प्राण प्रतिष्ठा किया गया देर शाम क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं प्रेस क्लब रिहंद के अध्यक्ष विजय कुमार पटेल ने धर्मपत्नी के साथ माता रानी का पट अनावरण किया।

पट खुलते ही माता रानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी तथा समूचा पूजा पंडाल माता रानी की जयकारों से गूंज उठा।पट अनावरण के पश्चात आचार्य आदर्श कृष्ण जी महाराज ने मंगला आरती कराई। मुख्य यजमान की भूमिका में अजय कुमार पटेल ने सपत्नी माता रानी की आरती उतारी।

इस दौरान श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता उर्फ पप्पू ने अनावरण के बाद आये हुए विजय कुमार पटेल उनकी धर्मपत्नी को अंग वस्त्र पहना कर माल्यार्पण के साथ स्वागत किया। वही समिति के समस्त पदाधिकारी गण तथा भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पुरुष व बच्चे मौजूद रहे।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव मय पुलिस फोर्स मुस्तैद रहें।










