HIGHLIGHTS
- पहले दिन नारद मोह और रावण जन्म की लीला का हुआ मंचन

(जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान में रविवार को मुकुट पूजा के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। रामलीला के प्रथम दिन नारद मोह और रावण जन्म की लीला का मंचन हुआ।
वहीं प्रथम दिन की रामलीला का दर्शकों ने खूब आनंद लिया।

इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन, संरक्षक जितेंद्र सिंह, कोषाध्यष राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष कृपा शंकर जयसवाल, संगम गुप्ता, रविंद्र केशरी , प्रमोद गुप्ता,चंदन केशरी, रामप्रकाश यादव, विमल जैन,मनोज जलान, मनीष खंडेलवाल, प्रशांत जैन, पवन जैन, अमित जैन, धर्मराज जैन, कृष्ण मुरारी गुप्ता, हर्ष केशरी, विनोद सोनी, आशीष अग्रवाल, डॉक्टर सी.बी. पाण्डेय,आनंद मिश्रा, विमलेश केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।











