बेटियों के जन्म को उल्लास के साथ मनाए, इन्हें बोझ न समझे- सरोजमा सिंह

HIGHLIGHTS

  • कन्या जन्म उत्सव का हुआ आयोजन

सोनभद्र। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के आदेश पर मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत कन्या कन्या जन्मोंत्सव कार्यक्रम का आयोजन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बहुवार, राबर्ट्सगंज मे आयोजित किया गया। जिसमे 12 नवजात कन्याओं का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित रॉबर्ट्सगंज महिला थाना प्रभारी सरोजमा सिंह ने कहा कि बेटियों के जन्म को उल्लास के साथ मनाए, बोझ न समझे इस दौरान नवजात कन्याओं के माताओ को बेबी किट और एक एक पौधा का वितरण भी किया गया। साथ हीं टोल फ्री नम्बर 181,1098, 112,1076,1090 और गुड़ टच, बैड टच के बारे जानकारी दी गई।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भू्रण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करना, बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना। जिसमें समाज में कुरीतियों को समाप्त किया जा सकें।

Advertisement (विज्ञापन)

महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा घरेलू हिंसा, दहेज़ उत्पीड़न, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य /Covid-19, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह द्वारा किया गया
इस अवसर महिला थाना प्रभारी सरोजमा सिंह, महिला शक्ति केन्द्र से कल्याण अधिकारी नीतू यति सिंह, जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी, साधना मिश्रा वन स्टाप सेन्टर से केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर आकांक्षा पांडे, महिला आरक्षी पिंकी देवी, सुधा कविता, सिंह,विद्या देवी, लोलर प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें