सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में चल रहे 11 दिवसीय योग शिविर के सातवें दिन पतंजलि योगपीठ सोनभद्र युवा भारत जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन ने कॉलेज के प्रथम वर्ष के बच्चों को योग प्राणायाम, आसन सिखाया। इस दौरान योग गुरु ने बच्चों को योग संदेश पुस्तिका देकर सम्मानित भी किया।

इस शिविर में बुखार,सर्दी जुकाम,सर दर्द,कमर दर्द,घुटनों के दर्द जैसे तमाम जो रोग आम जनमानस को हो सकती हैं ऐसी बीमारियों को दूर करने के लिए उन्हें अगले दिन गिलोय देकर उसके बारे में बताने का भी संदेश दिया और गिलोय का जो भी लाभ होता है बच्चों के बीच में साझा किया और उन सभी से यह निवेदन किया कि चाय को छोड़कर उसके स्थान पर गिलोय के काढ़ा को आप पीना शुरू करिए इससे आपकी शरीर की क्षमता बढ़ जाती है और आप निरोग बने रहते हैं। इस दौरान योगी संकट मोचन के साथ सहयोग शिक्षिका अर्चना यादव भी शिविर में बच्चियों के साथ उनके प्राणायाम को आसनों को देखा और उनको सही तरीके से करने के लिए उन्हें प्रेरित किया।

इस दौरान आज शिविर में हरिओम दुबे तथा देवांश, चंद्र सिंह तथा एक प्यारी सी बहन ने भजन कीर्तन किया और शिविर में चार चांद लगाए।शिविर के सातवे दिन भी यौगिक जॉगिंग,सूर्य नमस्कार, त्रिकोड आसन,सूक्ष्म व्यायाम,और हास्य आसन और तमाम आसन और शांति पाठ के साथ शिविर का समापन किया योगी संकटमोचन ने।










