महिला सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

सोनभद्र। जहां पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सफलता से पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद आभार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा राबर्ट्सगंज विधानसभा के सोन पैलेस में महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन मे बतौर मुख्यअतिथि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य मौजूद रहीं। सम्मेलन का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि गीता शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल , राज्यसभा सांसद रामशकल , सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा कृतिका अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा काशी नम्रता चौरसिया, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह ने दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर किया।

सम्मेलन की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह व संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम शर्मा ने किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद आभार भारत आए इतिहास और महिलाओं के सम्मान के लिए स्वर्णिम दिवस के रुप में जाना जाएगा- गीता शाक्य
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि तीन दशकों से ठंडे बस्ते में लम्बित पड़ा महिला आरक्षण बिल सुखद स्वरूप में 21 सितम्बर 2023 को भारतीय संसद में े हो गया यह दिन भारत के इतिहास और महिलाओं के सम्मान के लिए स्वर्णिम दिवस के रुप में जाना जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच 2047 तक भारत को विश्व का अग्रणी देश बनाने मे भारतीय महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण भागीदारी के साथ बढ गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है कि भारत की हर नारी प्रतिवर्ष लाख रुपए की बचत कर लखपति दीदी बने। गीता शाक्य ने कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम नये भारत के नयी लोकतांत्रिक व्यवस्था की घोषणा है। पूर्व के काल खंड में किसी सार्वजनिक मंच और कार्यक्रमों में एक दो महिलाएं दिखती थी लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए सिर्फ महिलाएं ही महिलाएं दिख रही ह,ै यह हर नारी के लिए गर्व है।

Advertisement (विज्ञापन)

और उन्होने नारी शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि आज कि नारियों ने मन मे ठान लिया है 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार पुनः देश के प्रधानमंत्री पद पर भारी बहुमत से स्थापित करना ही उनके प्रति सच्चा धन्यवाद आभार होगा।
प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा कृतिका अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को और सशक्त बनने और बनाने का माध्यम है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रूप से पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा सहनशील और संघर्षशील है।जो घर गृहस्थी सम्हालने के साथ साथ देश सम्हालने में पुर्ण सक्षम है। जिन्होंने समय समय पर अपने महत्व को हर क्षेत्र प्रदर्शित किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश की अध्यात्मिक परम्परा और इतिहास में नारी शक्ति के साहस, त्याग, शौर्य, पराक्रम कि अनेक अनुठी गाथा और कहानियां वर्णित है। दुर्गा, काली, सरस्वती के रुप मे महत्वपूर्ण है और इस महत्व को समझने वाले देश के मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 महिलाओं की राजनैतिक क्षेत्र मे भागेदारी बढ़ाने मे मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र व प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में महिलाओं के विकास के लिए अनवरत कार्य कर रही है। आधी आबादी की चिंता सदैव से मोदी जी के विचारों की प्रेरणास्त्रोत रही है। लोकसभा व विधानसभा मे महिला शक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए यह विधेयक पारित किया गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं राजनितिक क्षेत्र मे अपना उच्च योगदान दे सकेंगी।

सम्मेलन की जिला संयोजिका नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद ने आये हुये सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार उज्जवला योजना,सौभाग्य योजना, जनधन योजना जैसे अनेकों महिलाओं के लिए योजना चलाकर महिला सशक्तिकरण की दिशा मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम आने से महिलाएं राजनैतिक क्षेत्र मे अपना उच्च योगदान दे सकें।
अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम मे

Advertisement (विज्ञापन)

आये सभी महिलाओं का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम को मुख्यरुप से राज्यसभा सांसद रामशकल, सदर विधायक भूपेश चौबे ने भी संबोधित किया।
सम्मेलन मे मुख्यरुप से क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, कोन ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा, चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गोंड़, चुर्क नगर पंचायत चेयरमैन मीरा यादव, पूजा पाण्डेय, जिला महामंत्री महिला मोर्चा प्रमिला त्रिपाठी, रुबी गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह जिला मंत्री गुडिया वर्मा, प्रमिला जायसवाल, हेमलता जायसवाल, आशा विश्वकर्मा, किरन तिवारी, रंजन पाण्डेय सहित सभी मण्डल अध्यक्ष पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें