HIGHLIGHTS
- महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते हुए नजर आएंगे।
- डांडिया नाइट में कई फेमस सिंगर और डीजे भी करेंगे शिरकत
अपनी एंट्री बुक करने के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क-
9118335149, 9616715234, 8318421017, 8177059920, 7309881199, 9889861100, 9616757529

(जिला संवाददाता)
contact no. 6389376273
सोनभद्र। तरुण महिला केसरवानी क्लब एवं मारवाड़ी सोन महिला मंच के संयुक्त तत्वाधान में 28 अक्टूबर की शाम 6:00 बजे से डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के सिविल लाइन रोड पर स्थित होटल सवेरा के कंपाउंड में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम की आयोजक तरुण महिला केसरवानी क्लब की जिलाध्यक्ष स्वेता केशरी और मारवाड़ी सोन महिला मंच की जिलाध्यक्ष अंकिता केजरीवाल ने संयुक्त रूप से बताया है कि यह कार्यक्रम रॉबर्ट्सगंज नगर के लिए एक नया ही कार्यक्रम होगा। इसमें डांस के साथ साथ लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में एक साथ दो सौ से अधिक लोग डांडिया खेलेंगे।
बता दे कि इस कार्यक्रम में लाइटिंग: और माउंड पर विशेष तरह का ध्यान दिया गया है साथ ही इसमें कई फेमस सिंगर और डीजे आर्टिस्ट भी पहुंचेंगे। बेस्ट डांस करने वाले लोगों को आकर्षक गिफ्ट भी दिया जाएगा।”










