सोनभद्र। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत आर.आर. पॉलिटेक्निक के परिसर में 10 दिवस संचालित 21 बैच प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में सदर विधायक भूपेश चौबे उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को टूल किट व 325 सिलाई मशीन का वितरण किया गया।

बतादें कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उपायुक्त उद्योग राजधारी प्रसाद गौतम के विभाग जिला उद्योग केंद्र द्वारा प्रायोजित था और इसके आयोजक जवाहर लाल प्राचार्य, मंडलीय ग्रा,मोद्योग प्रशिक्षण केंद्र, खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड अनुआ- प्रयागराज थे।

इस कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहां कि वर्तमान योगी जी की सरकार परंपरागत कार्य करने वाले समाज की उपेक्षित कारीगर भाइयों को सम्मान देने और उनके आजीविका को नई पहचान देने के उद्देश्य से सतत कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
इस कार्यक्रम को इंडियन ट्रेनिंग सेंटर और आर.आर. पॉलिटेक्निक के परिसर में संचालित किया जा रहा था, जिसका संचालन केंद्र के संचालक आनंद प्रकाश गुप्ता के देखरेख में किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महेश कुमार मिश्रा, चंदन कुमार, आकाश कुमार, रितेश कुमार, राजेश कुमार , आंचल, चंचल, अनंती , पूजा, अनीता, सहित कुल 21 प्रशिक्षको ने प्रशिक्षण दिया।

समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र केसरी , सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य राजेंद्र यादव, मंडली प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक गिरजा शंकर पांडे, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के रवि प्रकाश चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।










