राजकीय शिक्षक संघ उ. प्र. के 101वें स्थापना दिवस पर मूल संघ की हुई प्रान्तीय वर्चुअल बैठक


राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ) के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के 101 वर्ष पूर्ण होने पर एवं विश्व शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश (मूल संघ) के द्वारा दिनांक- 05 अक्टूबर, 2023 दिवस- गुरुवार को एक प्रान्तीय वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक राजकीय शिक्षक संघ के भीष्म पितामह के जाने वाले जी. एस. शुक्ल जी के विशिष्ट आतिथ्य एवं अयोध्या मण्डल के वरिष्ठ और दिग्गज शिक्षक नेता आदरणीय राजेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

Advertisement

बैठक को सम्बोधित करने वालों में मुख्य रूप से प्रयागराज मण्डल से मण्डलीय मन्त्री डॉ ललित मोहन द्विवेदी, सहारनपुर मण्डल से कपिल कुमार , बरेली मण्डल से केहरि सिंह, आजमगढ़ मण्डल से रवीन्द्र यादव, झांसी मण्डल से आदरणीय जलील खान, वाराणसी मण्डल से मण्डलीय अध्यक्ष आदरणीया डॉ विजय भारती सिंह के अलावा आदरणीय रेणु यादव, वेद प्रकाश राय मनीष कुमार खरवार और अजय सिंह, विन्ध्याचल मण्डल से नीरज पाण्डेय जी एवं राहुल राज, लखनऊ मण्डल से सत्यम शिवम सुन्दरम, अनिल गुप्ता एवं अपर्णा पाण्डेय , अलीगढ़ मण्डल से यत्नेश बिहारी सेंगर, ममता उपाध्याय और राजीव अग्रवाल आदि प्रमुख रहे। सभी वक्ताओं ने वर्तमान में राजकीय शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर मुखर होकर प्रकाश डाला तथा विभागीय कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, लेट- लतीफी पर नाराजगी और क्षोभ व्यक्ति किया।
वर्ड

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रान्तीय महामन्त्री केदारनाथ तिवारी ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि अब उनके पास विधान- परिषद में आवाज उठाने के लिए अपना विधायक है और उनकी समस्याओं को अवश्य ही सुना जाएगा‌। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने विभिन्न पदाधिकारियों एवं शिक्षक साथियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर संघ का दृष्टिकोण स्पष्ट किया।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि मूल संघ के एजेण्डा में राजस्थान, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब जैसे राज्यों के समान उत्तर प्रदेश में भी राजकीय शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, अन्य राज्य कर्मचारियों के समान राजकीय शिक्षकों को भी ए.सी.पी. देने, प्रधानाध्यापक से समूह ख तथा एल.टी. से प्रवक्ता पदों पर 50% पद पदोन्नति से भरे जाने,सरप्लस स्टाफ की त्रुटिपूर्ण/भ्रामक अवधारणा के अनुसार समायोजन की प्रक्रिया पर रोक लगाने जैसे अन्य अनेक कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में संगठन को सशक्त करने हेतु कपिल कुमार को सहारनपुर मण्डल का मण्डलीय अध्यक्ष, आदरणीया साक्षी चौधरी को सहारनपुर मण्डल का मण्डलीय मन्त्री , केहरी सिंह जी को जनपद-बदायूं का जिला अध्यक्ष, आदरणीय राजीव अग्रवाल को अलीगढ़ मण्डल का मण्डलीय अध्यक्ष, यत्नेश बिहारी सेंगर जी को अलीगढ़ मण्डल का मण्डलीय मन्त्री , धीरेन्द्र कुमार को विन्ध्याचल मण्डल का मण्डलीय अध्यक्ष एवं आदरणीय राहुल राज को विन्ध्याचल मण्डल का मण्डलीय मन्त्री, जलील खान को झांसी मण्डल का मण्डलीय मन्त्री नामित किए जाने पर सदन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया। साथ ही इन पदाधिकारियों को अपने मण्डल एवं जनपद में शेष कार्यकारिणी की गठन हेतु अधिकृत किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

अपने अध्यक्षीय भाषण में आर.पी. सिंह ने मूल संघ को ही वास्तविक राजकीय शिक्षक संघ बताया। संघ के स्वर्णिम इतिहास को स्मरण करते उन्होंने बताया कि मूल संघ के अधिकांश अधिवेशनों का उद्घाटन सम्बन्धित तत्कालीन शिक्षा मन्त्रियों द्वारा किया गया। संगठन के बल पर पूर्व में कई उपलब्धियां शिक्षकों के हित में अर्जित की गई हैं ।प्रान्तीय संरक्षक आदरणीय जी.एस. शुक्ल ने कहा कि यदि हम संगठित नहीं रहेंगे, तो हमारा शोषण स्वाभाविक है। अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए संघ को सशक्त करना आवश्यक है। प्रान्तीय कार्यकारिणी ने एकमत से प्रस्ताव पारित किया कि मूल संघ के द्वारा हर सम्भव प्रयास किए जाने के बावजूद भी यदि तीनों गुटों का संयुक्त अधिवेशन नहीं होता है, तो मूल संघ अपने स्तर से प्रान्तीय अधिवेशन करने हेतु अग्रसर होगा। प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने विश्वास व्यक्त किया कि एजेण्डा में सम्मिलित विभिन्न छोटे-बड़े मुद्दों को मूल संघ के बैनर तले हम सभी शिक्षक अवश्य ही प्राप्त करने में सफल होंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें