सन्तोष दयाल
सोनभद्र। बिड़ला विद्या मंदिर इण्टर कालेज म्योरपुर व कैमूर आदिवासी इण्टर कालेज म्योरपुर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा शान्ति कुन्ज हरिद्वार के संयोजन में आयोजित किया गया जिसमें भारतीय संस्कृति, भारतीय महापुरुषों , धार्मिक ग्रन्थों, ऐतिहासिक तथ्यों इत्यादि विषयों पर आधारित 100 प्रश्नों की परीक्षा आयोजित की गई जिसमें प्रतिभाशाली परीक्षार्थियों को पुरस्कृत व परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों को प्रशस्ति द्वारा सम्मानित किया जाऐगा।

यह परीक्षा विगत कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है उपरोक्त संस्था के जिला अध्यक्ष शिव कुमार व कोषाध्यक्ष प्रेमचंद्र जी है भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए गायत्री परिवार से परीक्षा स्थल पर जगतनारायण यादव उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि आधुनिकता के दौर में सांस्कृतिक व चारित्रिक पतन युवाओं में होता दिख रहा है विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति व महान व्यक्तित्वों को पढ़ना व उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा भी बहुत जरूरी है इस परीक्षा में सैकड़ों परीक्षार्थी शामिल हुए प्रधानाचार्य दयाशंकर प्रसाद, जगतनारायण यादव, सुबलाल सिंह,पी०एस० मिश्रा, विनय सिंह इत्यादि उपस्थित रहे/












