बीजेपी की महिला मोर्चा व युवा मोर्चा की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • महिलाओं के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में होगा सम्मेलन- नम्रता चौरसिया
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा व भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर हुई। महिला मोर्चा की बैठक में बतौर क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया व युवा मोर्चा की बैठक मे बतौर मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता उपस्थित रहें। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया ने दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर किया।

Advertisement

वहीं बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह व युवा मोर्चा की अध्यक्षता विशाल पाण्डेय तथा संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री गुडिया त्रिपाठी व युवा मोर्चा का संचालन रजनीश रघुवंशी ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण बिल को लोकसभा और राज्यसभा में पास करने के बाद भाजपा कार्यालय पर एक बैठक की गई इस बैठक में दो स्तरीय कार्य योजना बनाई गई हैं पहले योजना के मुताबिक महिलाओं के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन होगा और दूसरी योजना में गांव, नगर के प्रत्येक बूथ पर जाकर नारी शक्ति बंधन अधिनियम महिला आरक्षण बिल के विषय में महिलाओं से बातचीत करेंगी। दोनों योजनाओं का मकसद बिल्कुल संसद में भारी बहुमत से पारित कराकर कानून का स्वरूप देने के लिए गांव-गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करना है। पार्टी की योजना को सफल बनाने के लिए जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह की अध्यक्षता में इस योजना को बताया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने महिला आरक्षण बिल पास करने का प्रयास किया लेकिन विपक्षी दलों के रोड़ा अटकाने से वह संभव नहीं हो पाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए विशेष सत्र बुलाया और लोकसभा में विधानसभा में 33ः महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर दी अब महिला मोर्चा की पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों और भाजपा के पदाधिकारी की जिम्मेदारी है, वह महिला मतदाता के पास उनसे जुड़ी इस उपलब्धि को लेकर जाये पार्टी की कार्य योजना की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं का सम्मेलन होना है गांव से लेकर बूथ स्तर तक नारी सशक्तिकरण के लिए बैठक करनी है।

Advertisement (विज्ञापन)

युवा मोर्चा बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि हर एक कार्यकर्ता के साथ स्वयं खड़ा हूं लेकिन कार्यकर्ता भी अपने जिम्मेदारियों के साथ निर्वहन करें। साथ ही कार्यकर्ताओं मे एक नई उर्जा का संचार किया।
बैठक मे मुख्यरुप से काशी क्षेत्र अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शारदा खरवार, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, कोन ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रेमलता जायसवाल, किरन सिंह, प्रमिला जायसवाल, सीमा गुप्ता जिला महामंत्री गुडिया त्रिपाठी, रुबी गुप्ता सहित जिले के पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्ष मौजूद रही।

Advertisement (विज्ञापन)

युवा मोर्चा की बैठक मे मुख्यरुप से प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा देवेन््रद पटेल,क्षेत्र मिडिया प्रभारी विपिन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हिरेश द्विवेदी, संदीप सिंह, सुमित सोनी, धिरेन्द्र पटेल, कृष्णा पटेल, जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव, जिला मंत्री अतुल पाण्डेय, अभय पटेल सहित युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें