विश्व की अमूल्य धरोहर सलखन फॉसिल्स पार्क पर बनी टेली फिल्म का प्रसारण दूरदर्शन पर कल

सलखन फॉसिल्स पार्क पर शूटिंग करते दूरदर्शन की टीम

HIGHLIGHTS

  • सलखन के फॉसिल पार्क पर बनी टेली फिल्म का प्रसारण दूरदर्शन पर कल
  • सलखन-फॉसिल्स पार्क पर बनी टेली फिल्म दूरदर्शन के रूपहले पर्दे
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सोनभद्र जनपद को पर्यटन स्थल में विकसित करने की योजनाएं बनाई जा रही है।
वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ दीपक कुमार केसरवानी ने बताया कि-“संपूर्ण विश्व में सोनभद्र जनपद के सलखन गांव में अवस्थित फॉसिल्स 160 करोड़ वर्ष प्राचीन एवं विस्तृत भू-भाग में अवस्थित है।
नील हरित शैवाल से निर्मित फॉसिल्स इस तथ्य की सूचना देते हैं कि यहां कभी समुद्र लहरे हिलोरे मारा करती थी, भूगर्भिक परिवर्तनों के कारण समुद्र सूख गया और फॉसिल्स का उदय हुआ।

Advertisement

फॉसिल्स की विश्व स्तरीय महत्व, उम्र, भूगर्भीय विवेचना आदि विवरण विश्व के 35 देशो के वैज्ञानिक सलखन फॉसिल्स पार्क में आकर सिद्ध कर चुके हैं।
8 अगस्त 2002 को जनपद के तत्कालीन जिलाधिकारी भगवान शंकर ने फॉसिल पार्क का उद्घाटन किया था। तब से यह स्थान विश्व स्तर पर लोकप्रिय हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

सलखन फॉसिल्स पार्क के विकास के लिए उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गत वर्ष दौरा कर संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास का वायदा कर चुके हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

विश्व की सबसे प्राचीन भूतात्विक धरोहर, देश की हृदय स्थली सोनभद्र जनपद के सलखन गांव में स्थित है,फॉसिल्स पर आधारित, दूरदर्शन केंद्र वाराणसी के पूर्व निदेशक डॉक्टर संतोष मिश्र के निर्देशन, भूतात्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास के क्षेत्र में 35 वर्षों से कार्यरत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के सहयोग से निर्मित टेली फिल्म सलखन-फॉसिल्स पार्क का प्रसारण 7 अक्टूबर 2023 को दिन शनिवार रात्रि 10:30 बजे दूरदर्शन के डीडी यूपी चैनल के रूपहले पर्दे पर होगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें