रेणु नदी पर बने पुल का कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने किया लोकार्पण

HIGHLIGHTS

  • मंत्री लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद जी ने ओबरा के पास चकेरी में रेणु नदी पर सेतु एवं पहुंच मार्ग का किया लोकार्पण
  • मंत्री लोक निर्माण विभाग ने 8205.30 लाख़ की लागत की 6 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 02 परियोजनाओं का किया गया लोकार्पण
  • रेणु नदी पर सेतु का निर्माण होने से मध्य प्रदेश की सीमा से जनपद सोनभद्र में आने में लोगों को होगी सहूलियत और होंगें रोजगार के साधन उपलब्ध – मंत्री लोक निर्माण विभाग
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को ओबरा के पास चकेरी में रेणु नदी पर सेतु एवं पहुंच मार्ग पुल का उद्घाटन किया, इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री ने ओबरा के गाॅधी मैदान में आयोजित जन सभा में विधान सभा ओबरा क्षेत्र के 06 कार्यों का शिलान्यास व दो कार्य का लोकार्पण बटन दबाकर किया, इस दौरान मंत्री ने गाॅधी मैदान में आयोजित जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार, देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन का विकास कर रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि विधान सभा ओबरा में रेणु नदी के पुल का निर्माण कार्य हो जाने से मध्य प्रदेश की सीमा से आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधाएं उपलब्ध होगी और पुल के उस पार रहने वाले व्यक्तियों के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध होंगें और उनकी आमदनी में बृद्धि होगी, उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र की मिट्टी की गुंज दूर-दूर तक जाती है और जनपद सोनभद्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी योजनाओं को क्रियान्वित करने में धन की कोई कमी नहीं आयेगी और जनपद का चौमुखी विकास होता रहेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि सेतु निर्माण तो विकास की एक झांकी है, जनपद सोनभद्र में विकास की इस तरह की अनेको परियोजनाएं के स्थापना का कार्य किया जायेगा, उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए महिला आरक्षण बिल पास किया गया है, जी0-20 का श्खिर सम्मेलन, चन्द्रयान-3 का सफल परीक्षण भी किया गया, उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कनहरा के पास बिजुल नदी पर भी सेतु का निर्माण कराया जायेगा, इसके लिए उन्होंने अधिशासी अभियन्ता सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गोंड ने सभा को सम्बोेधित करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत सुखद का दिन है, जो इस नदी के आवागमन के लिए पास जारी होते थे, और शाम होते ही आवागमन में कठिनाईयां शुरू हो जाती थी, इस पुल के उद्घाटन होने से अब लोगों को इस प्रकार की समस्या का सामना नही करना पड़ेगा और वह निरन्तर अपने गन्तव्य स्थान की ओर आ जा सकेंगें और यहां की जनता केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा के इस सराहनीय कार्य से काफी सुखद महसूस कर रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाध्यक्ष भाजपा नन्दलाल गुप्ता ने भी केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है और जन-जन को जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र भाई पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे, अशोक मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार,ब्लाक प्रमुख राबर्ट्सगंज अजीत रावत, भाजपा के धर्मवीर तिवारी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें