सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से तथा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी ने पार्टी के सोनभद्र के जुझारू नेता मोहम्मद जलालुद्दीन को अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव नामित किया है।
समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी ने आशा व्यक्त की हैँ कि आगामी लोकसभा के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने में अहम भूमिका अदा करेंगे।














