HIGHLIGHTS
- सफाई कर्मियों को व्यापार संगठन ने किया सम्मानित
- व्यापार संगठन ने पैदल मार्च निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक
कुशाग्र कौशल शर्मा
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों के साथ पैदल यात्रा निकाल कर एक ओर जहां झाड़ू लगाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया वहीं दूसरी ओर मेन चौक पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया।


इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि कचरा साफ करने वाले लोग ही वास्तविक सम्मान के हकदार है जिन कचरो को हम छूना भी नहीं चाहते वह उनको अच्छी तरह से साफ करके अपने हाथों से उठाते हैं। उन्होंने कहा कि कभी आप अपने आप से पूछिए कि अच्छा कौन कचरा फैलाने वाला या कचरा साफ करने वाला हमको जो भी गंदगी दिखाई पड़ रही है वह प्रत्यक्ष रूप से हमारे ही क्रियाकलापों का परिणाम है ।

श्री शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन 2 अक्टूबर 2014 को आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया था जिसे प्रधानमंत्री जी ने सफाई करके स्वयं इस अभियान की शुरुआत की थी स्वच्छ भारत अभियान का सबसे बड़ा उद्देश्य शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों का निर्माण करना एवं पूरे देश की सड़कों को स्वच्छ बनाना। उन्होंने कहा यह भी उल्लेखनीय है कि पूरे देश में एक करोड़ 20 लाख शौचालयों का निर्माण किया गया जिससे पूरा देश खुले में शौच से मुक्त हो गया

श्री शर्मा ने कचरा प्रबंधन के संदर्भ में कहा कि कचरे को अलग-अलग इकट्ठा करके तीन अलग-अलग श्रेणियां में रखा गया है पहला है अपने आप से सड़ने वाला गीला कचरा दूसरा है सूखा कचरा जिसमें प्लास्टिक पेपर धातु इत्यादि आते हैं तीसरा है घरेलू कचरा जिस पर बच्चों के डायपर घरेलू कूड़ा करकट इत्यादि उन्होंने कहा कि वतन को व्यवस्थित रूप से स्वच्छ सुंदर बनाए रखने में जब हम अपनी अग्रणी भूमिका अदा करेंगे तभी हम गांधी के सपनों का देश बना सकेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि हमें स्वच्छता अभियान से जुड़े देखकर हमारे बच्चे हमारा अनुसरण करेंगे, हमसे सीखेंगे, स्वच्छता का पाठ पढ़ेंगे , जब हम इस अभियान में सफल हो जाते हैं तो ही हम एक अच्छी तस्वीर पेश कर सकेंगे इस देश का नागरिक होने के कारण हमारा नैतिक दायित्व है कि हम अपने भारतवर्ष को स्वच्छ एवं सुंदर रखें ऐसी मानसिकता पैदा करनी होगी कि इस शतत चलने वाली अभियान की शुरुआत हम करें।

वहीं जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह ने सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता से जहां आसपास का वातावरण शुद्ध एवं स्वच्छ रहता है वहीं दूसरी ओर हमारे तन मन पर भी उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और हम निरोग रहते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवनाथ मेहता, प्रशांत जैन, पंकज कनोडिया, रवि जायसवाल, सुनील, सरोज, सुनील सोनी, कृष्णा सोनी, अमित अग्रवाल, अमित वर्मा, दीप सिंह पटेल, टीपू अली, विनोद जायसवाल, शिवम केशरी, प्रतीक केसरी, कुशाग्र कौशल, दिनेश सिंह, आशुतोष झुनझुनवाला, संजय सिंह, मुकेश सोनी, दीपक केसरी, मोहम्मद रिजवान, विनोद जालान, राजेश जायसवाल, जसकीरत सिंह, राजू जायसवाल, यशपाल सिंह, अशोक मौर्य, धर्मराज सिंह, संजय रघुवंशी, नागेंद्र मोदनवाल, शुभम चौरसिया, आमिर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।












