राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। महात्मा गांधी की जयंती की पूरी संध्या पर प्रख्यात गजलकार शिव नारायण “शिव” के आवास पर राष्ट्रीय संचेतना समिति के तत्वावधान मे कवि गोष्ठी का आयोजन नगर स्थित उनके आवास पर वरिष्ठ साहित्यकार पारसनाथ मिश्र की अध्यक्षता, शायर अशोक तिवारी के संचालन में आयोजित हुआ।


काव्य गोष्ठी में कथाकार रामनाथ शिवेंद्र, भोजपुरी गीतकार जगदीश पंथी, कवि सुशील राही, ईश्वर विरागी, सुधाकर स्वदेश प्रेम, अमरनाथ अजेय, प्रद्युम्न कुमार तिवारी.एड , दीपक कुमार केसरवानी, धर्मेंश चौहान, दयानंद दयालु, अनुपम वाणी दिवाकर मेघ, राकेश शरण मिश्र, अब्दुल हई, शिव नारायण शिव, आदि कवियों ने सृंगार ओज, वीर रस, हास्य, करुण रस की कविता गीत, गजल, छंद, मुक्तक सुनाकर वाह वाही लूटी।

शिव नारायण शिव को संस्था की तरफ से अंगवस्तम अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शैलेन्द्र वर्मा एड,.ज्योति व बजरंग जायसवाल अर्पित वर्मा आदि काव्य प्रेमी उपस्थित रहे।















