वन विभाग ने स्टाल प्रदर्शनी और गोष्ठी का आयोजन कर की वन वानिकी नव वर्ष की शुरुआत

HIGHLIGHTS

म्योरपुर वन रेंज परिसर में आयोजित किया गया कार्यक्रम

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर कस्बा स्थित वन रेंज परिसर में रविवार को स्टाल ,प्रदर्शनी,और गोष्ठी का आयोजन कर वन विभाग ने वानिकी नव वर्ष की शुरुआत की।जिसमे वन सरंक्षण, पौध रोपण, आग से वनो बचाने और नर्सरी तैयार करने की विधियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज के हालात में वन पर्यावरण सरंक्षण के लिए एक मात्र संजीवनी है।

Advertisement (विज्ञापन)

वनों और मनुष्य का अटूट रिश्ता मनुष्य के सृजन काल से रहा है।इसका सरंक्षण सभी के सहयोग से ही संभव हो रहा है।कहा कि जंगल सबके लिए है क्योंकि सभी लोग उसी से शुद्ध हवा लेते है ।उप प्रभागीय वनाधिकारी डा भानेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि वन विभाग वानिकी में आठ कार्यक्रमों को लेकर काम कर रहा है।उसमे सबसे ज्यादा महत्व पौध रोपण और पुराने पौधो को संरक्षित करने और नर्सरी तैयार करने का है।

Advertisement

यहां के जंगल में पौधे खुद पनपते बढ़ते है और प्राकृतिक पौधो को काटा ना जाए तो जंगल खुद घना हो जाएगा साथ ही जड़ी बूटी, जीव जंतुओं को बढ़वा मिलेगा।आह्वान किया की हर हर में फलदार और इमारती पौधे हर साल रोपित किए जाए।और जंगलों को नुकसान ना पहुंचाया जाए तो हम जंगलों को पुनः पुराने घने अवस्था में ला सकेंगे। उप प्रभागीय वनाधिकारी उषा देवी,सोना बच्चा अग्रहरी,रेंजर शक्तिनगर, बीना,पिपरी, बघाडु ने भी विचार रखे और सभी ने उपस्थित लोगो ने वन सरंक्षण का संकल्प लिया।मौके पर रेंजर शहजादा इमालुद्दीन,रूप सिंह,धर्मेंद्र मिश्रा,अवधनारायण,मिश्रा, राघवेंद्र कुमार, राकेश सिंह,संजय श्रीवास्तव, विजेंद्र सिंह,शिव कुमार सिंह,श्याम लाल,अरविंद यादव, एस एन श्रीवास्तव, सहित ग्रामीण और स्कूली छात्र उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें