कलर कोड के अनुसार ई-रिक्शा चालक निर्धारित मार्गों पर ई-रिक्शा का करेंगे संचालन


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अब रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में ई-रिक्सा कलर कोड के अनुसार चालक निर्धारित मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन कर सकेंगे। सीओ विनोद कुमार सिंह, एआरटीओ धनबीर यादव,यातायात प्रभारी अमित सिंह ने सभी ई-रिक्शा चालकों को समझाया कि सभी लोग अपने नम्बरीग से चले और रेट निर्धारित करके चले जिससे आम लोगो को समस्या का सामना न करना पड़े और दुर्घटना से बचे सभी रिक्सा चालको को रूटों को निर्धारित किया।

Advertisement

चार कलर कोड निर्धारित किया गया।पन्नूगंज लाल कलर,मधुपुर पिला कलर,घोरावल हरा कलर,उरमौरा नीला कलर निर्धारित किया गया है।एआरटीओ ने कहा कि निर्धारित रूटों पर ही ई-रिक्शा संचालन करना होगा। सीओ ने बताया कि लाल रंग के कोड क्रम संख्या 1 से 4 नंबर तक के ई-रिक्शा रोड पर चलेंगे। नाबालिका बच्चो को नही चलाने का आदेशित किया गया है। शहर में कम से कम 250 ई रिक्सा चालक है। बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रहे थे ई रिक्सा चालक सभी को हिदायत दिया गया कि कोई भी बिना रजिस्ट्रेशन का नही चलेगा। सभी लोग ई रिक्सा में चार से ऊपर सवारी ना बैठाए जिससे कि आये दिन दुर्घटना हो रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें