नीरज गुप्ता
बीजपुर, सोनभद्र। गुरुवार को क्षेत्र में बड़ी ही धूमधाम के साथ बारह रवि अव्वल व बारावफात के त्यौहार में निकाली गई जुलूस। मुस्लिम समुदाय के लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर देखने को मिला। जुलूस में भारी संख्या में बच्चों, बुजुर्ग,नौजवान शामिल रहे। वही बीजपुर के मुस्लिम समुदाय के कमेटी ने डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम मुहल्ले से जुलूस निकाल कर बाजार के श्रीराम चौक से होते हुए स्थानीय थाना पर पहुंचे फिर वहां से वापस जामा मस्जिद शांति नगर में समापन हुआ।

और मस्जिद में अकीदत के साथ नमाज अदा किए साथ देश की सलामती और अमन चैन की दुआ मांगी गई।वही जुलूस में शामिल लोगों ने हाथों में इस्लामी झंडे को लेकर नारा लगाते रहे। साथ पैगंबर ए-इस्लाम की शान में नात कविता पढ़ते चल रहे थे।इस जूलूस में मुख्य रूप से सदर हाजी खलील,नेसार खान,सलीम अंसारी, मिरहसन,नसीम अख्तर,अफसरा मास्टर,

रियाजुउद्दीन,अजमत, मुमताज, गोल्डन, परवेज आलम, इस्लाम कुरैशी, मंसूर आलम,महताब, मंसूर अंसारी, अशरफ के साथ काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस में शामिल रहे। वही सुरक्षा के मद्देनजर में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र के साथ काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।










