बरावफात के मौके पर जश्न के साथ निकला जुलुस

HIGHLIGHTS

  • बारावफात पर आकर्षक झालर बत्तियों से नगर को सजाया गया था
  • जगह-जगह जुलूस निकाल कर तथा गले मिलकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को मुबारकवाद दी।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिले में वृहस्पतिवार को अकीदत के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बारावफात मनाया। जगह-जगह जुलूस निकाल कर तथा गले मिलकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को मुबारकवाद दी। जुलूस में सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाते हुए लोग चल रहे थे। बारावफात पर आकर्षक झालर बत्तियों से नगर को सजाया गया था।

Advertisement

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस जामा मस्जिद से पूरब मोहाल मस्जिद होते हुए नई बस्ती मस्जिद, मेन चौक दीपनगर होते हुए पूरब मोहाल मस्जिद पर समाप्त हुआ। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में सीओ सीटी राहुल पांडेय, कोतवाल लक्ष्मण पर्वत सहित अन्य पुलिस कर्मी रहे। इस दौरन मुस्ताक खां, फरीद खां, रोशन खां, मुर्तजा अंसारी, हिदायत उल्ला खां, जाफर हुसैन, दानिश, अरसद खां, नथु वारसी, ऐजाज कादरी आदि शामिल रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी: नगर में वृहस्पतिवार को अकीदत के साथ बारावफात मनाया गया। सुबह नौ बजे से स्थानीय मकतब जबारिया (ईदगाह) से निकाली गई जुलूसे मोहम्मदी में नगर व आस पास के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत किया। जुलुस ए मोहम्मदी पूरे दुद्धी नगर में भ्रमण करते हुए हिन्दू भाइयों को गुलाब का फूल देकर मुबारक बाद दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

नारे तक़दीर, अल्लाह हु अकबर और सरकार की आमद मरहब्बा के नारे लगाते हुए काली मंदिर तिराहे तक होकर मेन बाजार चौक रजा मस्जिद के पास पहुंचे। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बारावफात की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद के पास महफिल ए मिलाद का आयोजन किया गया। सदर शमीम अंसारी ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर धर्मगुरु हुजूर नसीरे मिल्लत, मुफ्ती महमूद, मौलाना नजीर, उस्मान, जामा मस्जिद इमाम शहीद अनवर, मौलाना गुलाम सरवर, फत्तेह मुहम्मद, मेराज हुसैन, राजा खान, सेराज खान, राफे खान, सलिउल्लाह खान, कलीमुल्लाह खान, कल्लन खान, इब्राहिम खान, रिजवान खान, शाहिद आदि मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें