अमेरिका में बसे भारत वंशी ने आश्रम कार्यक्रमों का जाना हाल

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के बिचित्रा महा कक्ष में आयोजित कार्यकर्ता विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए अमेरिका के प्रवासी भारतीय और इंजीनियर दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा है कि धन और पावर का सही उपयोग ना होने पर अहंकार का जन्म होता है वह आम मनुष्य से लेकर देश और विदेश सब जगह की स्थिति एक है।

Advertisement (विज्ञापन)

कहा कि हम सब एक है का नारा देते है तो हमे अपने दोनो हाथो के दर्द और गलतियों को महसूस कर उसे माफ करने की जरूरत है कहा जब हम एक हाथ से हथौड़ा चलाते हुए दूसरे हाथ पर भूल कर मार देते है तो पहले हाथ को सजा नही देते ना सोचते है कि सजा दे।

Advertisement

उसी तरह हमे भाई चारा की नीव को मजबूत करना होगा। और प्यार का बीज बोना होगा।इसके पूर्व मिशन समृद्धि और ग्राम निर्माण से जुड़े कार्यकर्ताओं और प्रधान तथा सदस्यों ने अपने कार्य अनुभव रखा।और क्षेत्र में वन सरंक्षण,ग्राम सभा की मजबूती, जैविक कृषि से स्वावलंबन,स्वम सहायता , माहिलाओ की भागी दारी और अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

Advertisement (विज्ञापन)

युवाओं के सोच में बदलाव और खुद के प्रयास से रोजगार की जानकारी दी गई।शुभा बहन ने आश्रम कार्यकर्मों और उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया की आश्रम का हमेशा सोच रहा है की लोगो का आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक विकास हो और लोगो में भाई चारा बड़े।विमल भाई ने सभी आगंतुको का आभार व्यक्त किया।मौके पर ग्राम प्रधान मंजू देवी,देव नाथ सिंह,यश्वी पांडेय, रमेश यादव,नरेश राम सुंदर, अशोक, रामचंद्र, संगीता ,नीरा देवी, देव मुनि, बेचन ,कैलाश, रघुनाथ , कमला,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें