अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-मिलादुन्नबी का त्योहार

डाला, सोनभद्र। स्थानीय डाला क्षेत्र में हर वर्ष के भांति अंजुमन निजामुल उलूम मदरसा इस्लामिया डाला के जानिब से ईद उल मिलादुन्नबी का जूलूस निकाला गया जिसमें कमेटी द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से युवाओं को वालिंटियर के तौर पर भी सबको जिम्मेदारी सौंपी गई।जूलूस ए मुहम्मदी सुबह के वक्त जामा मस्जिद डाला से बाड़ी क्षेत्र में गया तथा उसके बाद दूसरी मीटिंग में अपने परम्परागत रास्ते से जूलूस को डाला बाजार,अल्ट्राटेक परिसर व सेक्टर बी चौराहे के तय रास्तों से निकाला गया।

Advertisement

दुनिया भर में गुरुवार को ईद उल मिलादुन्नबी का पर्व बड़े की धुम धाम से मनाया जा रहा है। इस्लाम धर्म के अनुयाई द्वारा पुरी दुनिया में पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन को ईद उल मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जाता है।इसे ईदो की ईद भी कहा जाता है।इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ये त्योहार तीसरे महीने के रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को मनाया जाता है।ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर पुरा नगर रौशनी तथा सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंज उठा।

Advertisement (विज्ञापन)

सुरक्षा के दृष्टिकोण से डाला चौकी प्रभारी वृजेश कुमार पाण्डेय अपने मय फोर्स के साथ डटे रहे। जुलूस में बच्चों, नौजवानों, बुजुर्गों का हूजूम देखने को मिला तथा जगह जगह पर लोगों के लिए पानी, बिस्कुट तथा शरबत आदि की व्यवस्था लोगों द्वारा की गई थी।
इस मौके पर पेश इमाम जुबेर आलम साहब,शाहनवाज आलम,दिलकुम,इसरार, इरशाद, गुलाम मुस्तफा,परवेज आलम, मोहम्मद नियाज़, शहनवाज,अमिनवाज, अहमद,मुमताज,मोनू, अश्फाक सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें