मानव सम्पदा पोर्टल पर प्रतिकर अवकाश की व्यवस्था की जाए- मूल संघ

राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनन्द को पत्र लिखकर अवकाश के दिनों में कार्य कराए जाने की स्थिति में राजकीय शिक्षकों हेतु प्रतिकर अवकाश अथवा उपार्जित अवकाश अथवा विशेष अवकाश की व्यवस्था मानव सम्पदा पोर्टल पर कराए जाने की मांग की है।

मूल संघ के कार्यकारी महामन्त्री जी का कहना है कि जिस तरह अन्य राजकीय विभागों में प्रतिकर अवकाश देय है , उसी प्रकार यह व्यवस्था राजकीय शिक्षकों के लिए भी की जानी चाहिए। उन्हें इस व्यवस्था से वंचित रखना उचित नहीं है। अब चूंकि सभी प्रकार के अवकाश ऑनलाइन मानव संपदा पोर्टल से ही स्वीकृत होते हैं, अतः ऐसी स्थिति में मानव संपदा पोर्टल पर इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए। अभी वर्तमान में ऐसी ऐसी कोई व्यवस्था पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है।

Advertisement (विज्ञापन)
    
    

    संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

    Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

    टिप्पणी करे

    Design a site like this with WordPress.com
    प्रारंभ करें