इतिहासकार दीपक केसरवानी हुए सम्मानित


सोनभद्र। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती व हिंदी पखवाड़े के समापन के अवसर शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी के तत्वावधान में तहसील सभागार में काव्य गोष्ठी एवं विचार गोष्ठी का आयोजन बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक एडवोकेट की अध्यक्षता, सदर विधायक भूपेश चौबे के मुख्य आतिथ्य, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, एडवोकेट अरुण कुमार सिंह, विनोद चौबे,शशांक शेखर कात्यायन के विशिष्ट आतिथ्य मे आयोजित हुआ।

Advertisement

इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा संचालित रामायण कलर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के विशेषज्ञ,वरिष्ठ साहित्यकार/इतिहास कार दीपक कुमार केसरवानी को भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एवं महामंत्री, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा पर आधारित, साहित्यकार राजकुमार द्वारा लिखित, राष्ट्रीय श्रम दिवस, नमो जन्मदिवस के अवसर पर प्रकाशित “अंत्योदय” पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर आयोजक/ प्रदुम तिवारी, वरिष्ठ साहित्यकार पारस मिश्र, भोजपुरी के कवि जगदीश पंथी, दयानंद दयालु, हास्य व्यंग के कवि जयराम सोनी, कवित्री अनुपम वाणी, कौशल्या कुमारी चौहान, बालकवि सृजा, सुधाकर पांडे “स्वदेश प्रेम” शायर विकास वर्मा, अशोक तिवारी, दिवाकर द्विवेदी मेघ विजयगढ़ी, धर्मेश चौहान, दिलीप सिंह दीपक, राकेश शरण मिश्र ने काव्य पाठ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व के कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठअधिवक्ता रामचंद्र मिश्र ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें