सोनभद्र। सेवा भारती सोनभद्र द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत सोनभद्र नगर स्थित गौशाला की सफाई की गई। इस अवसर पर गाय की देखभाल एवं उनके चारा की व्यवस्था वर्तमान समय में पशुओं के होने होने वाले रोग वह उसके उपचार व दवा आदि की व्यवस्था पर चर्चा किया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक हर्ष अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक सप्ताह सभी लोग मिलकर गौशाला की सफाई करेंगे तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी पशु सोनभद्र से मिलकर इस समय इस इलाके में फैली हुई संक्रामक पशु बीमारी के इलाज की व्यवस्था के लिए समुचित प्रयास करेंगे तथा पशुओं को संतुलित भोजन ,पशु आहार,चारा आदि की व्यवस्था भी करेंगे। इस अवसर पर नीरज सिंह, कीर्तन, अखिलेश, अवधेश बच्चन, विजय,नित्यानंद, विशाल, संतोष आदि उपस्थित रहे।
















