HIGHLIGHTS
- शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी की है
- काशी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद सोनभद्र के नए जिला अध्यक्ष बनाए गए नंदलाल गुप्ता

(जिला संवाददाता)
सोनभद्र। भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची अखिकार शुक्रवार को जारी कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने नए जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है।

आपको बता दें कि भाजपा ने पूरे प्रदेश को संगठन के लिहाज से छह हिस्सों में बांटा है। इसमें काशी, अवध, पश्चिम, ब्रज, गोरखपुर और कानपुर शामिल है। जिसमें काशी क्षेत्र में आने वाले जनपद सोनभद्र के जिला अध्यक्ष के रूप में म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुदरी गांव निवासी नन्दलाल गुप्ता को नियुक्त किया गया है। इन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जारी किया है।

















