सदनीय तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। सोमवार को शिवम संकल्प इंटरमीडिएट कॉलेज व शिवम संकल्प पब्लिक स्कूल बखरिहवां (अन्जानी) में अंतर सदनीय तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रज्ञादीप प्रज्वलन व सरस्वती माँ की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया । रक्षाबंधन राखी प्रतियोगिता , मटकी फोड़ प्रतियोगिता व राधा कृष्ण झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

तीनों प्रतियोगिताओं में (मालवीय, सुभाष, कलाम, विवेकानंद) सदनों के छात्र/ छात्राओं ने प्रतिभाग किया , राखी प्रतियोगिता में स्व निर्मित राखी बच्चों के द्वारा बनायी गई। जिसमे 40 पूर्णाक में से विवेकानंद सदन सर्वोच्च 39 अंक पाकर प्रथम स्थान , सुभाष सदन 36 अंक पर द्वितीय स्थान, कलाम सदन 35 अंक पाकर तृतीय स्थान एवं 34 अंक पाकर मालवीय सदन चतुर्थ स्थान पर रहा।

Advertisement

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा मटकी फोड़कर विवेकानंद सदन प्रथम स्थान , मालवीय एवं सुभाष सदन सामूहिक रूप से द्वितीय स्थान एवं कलाम सदन तृतीय स्थान पर रहा। राधा कृष्ण झाँकी प्रतियोगिता में मालवीय एवं सुभाष सदन 53-53 अंक पाकर सामूहिक रूप से प्रथम स्थान , कलाम एवं विवेकानंद 50-50 अंक पाकर द्वितीय स्थान पर रहे।कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में प्रहलाद राम तिवारी, सुरेंद्र दुबे , रजनी , दिनेश ,अनीश , नीरज शर्मा , शोभा सिंह ,रवि , अरविन्द , सुशीला पाण्डेय , तृप्ति सिंह ने भूमिका निभाई कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रकाश पाण्डेय, विनोद शुक्ल द्वारा संयोजित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र/छात्राएं एवं अध्यापक/अध्यापिकाएं मौजूद रही
कार्यक्रम का सफल संचालन सी.सी.ए कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार यादव ने किया ।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें