डीबीए सोनभद्र के पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान अतुल प्रताप पटेल एड, दयाराम सिंह यादव एड, पवन कुमार सिंह एड, वी पी सिंह एड व महेंद्र प्रताप सिंह एड के नेतृत्व में गाजियाबाद में अधिवक्ता की दिनदहाड़े हत्या व हापुड़ में पुलिस द्वारा न्यायालय परिसर में निहथे अधिवक्ताओं पर बर्बरता पूर्वक किया गया लाठीचार्ज के विरोध हो रहे प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन के क्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा न्यायालय परिसर में अधिवक्ता चक्रमण करते करते हुए अधिवक्ता एकता जिंदाबाद का नारा लगाते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज को सोपा गया।

Advertisement

डीबीए के पदाधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हापुड़ का अभिलंब स्थानांतरण, दोषी पुलिसकर्मियों जिन्होंने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया और महिला अधिवक्ताओं को भी पीटने का कार्य किया है उन पर मुकदमा दर्ज हो, प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस के मनगढ़ंत झूठी कहानी बनकर जो मुकदमे दर्ज किए हैं उन्हें तुरंत वापस लिया जाए, अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर तुरंत पूरे प्रदेश में लागू किया जाए एवं हापुड़ में अधिवक्ताओं को तुरंत मुआवजा दिया जाए।

Advertisement

विरोध प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री विमल प्रसाद सिंह एडवोकेट, अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट, पवन कुमार सिंह एडवोकेट, राजेश कुमार सिंह एडवोकेट, दयाराम सिंह यादव एड,हीरालाल पटेल एडवोकेट, महेंद्र कुशवाहा एड, अनिल कुमार सिंह एड, प्रदीप कुमार एड, चंद्र प्रकाश सिंह एड आदि लोग उपस्थित रहे!

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें